फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बहू ने बेटी को जनमा तो दी यातना 20-32-56

बहू ने बेटी को जनमा तो दी यातना 20-32-56

Sat, 15 Jul 2017 09:38 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
बहू ने बेटी को जनमा तो दी यातना 20-32-56
रेनू के लिए अभिशाप बना बेटी जनना
विज्ञापन

हैवान बने ससुराल वालों ने शुरू की यातना, घर से भगाया
पीड़िता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
इक्कीसवीं सदी में भी लोग बेटे की चाह से नहीं उबर पा रहे हैं। अभी भी बेटी पैदा होने के लिए दोष बहू को ही दिया जाता है। इलाहाबाद के सावित्रीनगर झूंसी में ब्याही युवती इसका उदाहरण है। उसको बेटी जनना महंगा पड़ गया। हैवान बने ससुराल वालों ने यातना देते हुए मां-बेटी को घर से निकाल दिया। मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने सास, ससुर और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की रेनू देवी पुत्री लवकुश की शादी दो साल पहले इलाहाबाद के सावित्री नगर झूंसी में राजनी त्रिपाठी से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कुछ दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया। बस बेटी पैदा होने के बाद से ही सास-ससुर के साथ अन्य लोगों का व्यवहार बदल गया। छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। यह बात उसने पति को बताई पर वह भी खामोश रहा। पखवारे भर पहले सारी हदें पार करते हुए ससुराल के लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए नवजात बच्ची समेत उसको घर से भगा दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। मगर बात नहीं बनी। शुक्रवार को पिता के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सास, ससुर, देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed