{"_id":"5cbdc474bdec221469618022","slug":"181555940468-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा के गायब होने से टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा के गायब होने से टूट गई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हा के गायब होने से टूट गई शादी
सिराथू (ब्यूरो)। शादी से पहले संदिग्ध दशा में एक युवक गायब हो गया। इसे लेकर सोमवार को कचेहरी के बाहर पंचायत हुई। इसमें वर पक्ष द्वारा बतौर हर्जाना 12 हजार रुपये चुकता करने की शर्त पर रिश्ता तोड़ दिया गया।
सैनी क्षेत्र के मटियरा निवासी बब्लू पुत्र स्व. रामभवन की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में नीतू पुत्र सुनेश चौधरी के साथ तय हुई थी। सोमवार को बारात थी। इससे पहले 14 अप्रैल को ही मूरतगंज बाजार से बब्लू संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने इस घटना की गुमशुदगी कोखराज थाने में दर्ज कराई है। बारात के दिन तक दूल्हा के वापस नहीं होने पर यह शादी टूट गई। इसेे लेकर बारात के दिन यानी सोमवार को मंझनपुर स्थित जिला कचेहरी के अधिवक्ता चैंबर में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में कन्या पक्ष को 12 हजार रुपये बतौर हर्जाना देना तय हुआ। इसके लिए वर पक्ष ने हफ्ते भर की मोहलत मांगी। कन्या पक्ष का कहना है कि निर्धारित समय पर हर्जाना नहीं मिलने पर वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
-----------
ममता पर बरसी गांव वालों की ममता
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के मटियारा गांव में अनुसूचित जाति की गरीब बेटी के हाथ पीले करने में ग्रामीणों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। सभी ने चंदे से 80 हजार रुपये का इंतजाम कर धूमधाम से बेटी की शादी कराई। खुशनुमा माहौल में ससुराल विदा किया गया।
विज्ञापन
मटियरा निवासी स्व. राम भवन की बेटी ममता की शादी रामबाबू पुत्र छेदीलाल निवासी सडौल (राजापुर) जिला चित्रकूट के साथ तय हुई थी। शादी 18 अप्रैल को होनी थी। पर, युवती के भाई बल्लू के अचानक गायब जाने से परिजनोें पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। बूढी मां वसुंधरा के सामने समस्या थी कि बिन पैसे वह बेटी का हाथ कैसे पीला करे। इस पर बिरादरी एवं गांव वालोें ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। देखते ही देखते 80 हजार रुपये चंदा एकत्र किया गया। पैसे का इंतजाम करने के बाद ग्रामीणों ने ममता की धूमधाम शादी की। ग्रामीणों के इस कदम की इलाके में चर्चा है।