{"_id":"5c8bf6c0bdec22142a71f645","slug":"181552676544-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर के घनश्याम की थी रेलवे ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर के घनश्याम की थी रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के घनश्याम की थी रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
बीमारी से तंग आकर सिराथू में ट्रेन के सामने लगा दी थी छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। रेलवे फाटक के समीप गुरुवार रात मिले एक युवक के शव की पहचान हो गई है। वह पड़ोसी जनपद फतेहपुर का रहने वाला था। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया था।
सिराथू रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार रात तकरीबन नौ बजे एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए थे। रात में शव की पहचान नहीं होने पर पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसी बीच शुक्रवार सुबह फतेहपुर जनपद के (खखरेरू) हरदासपुर निवासी लालचंद्र ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान अपने भाई घनश्याम पुत्र बाबूलाल के रूप में की। बताया कि घनश्याम ने तीन शादियां की थीं। तीनों पत्नियाें की मौत हो चुकी है। इधर बीच काफी समय से वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने के कारण परेशान रहता था। संभवत: बीमारी से तंग आकर ही उसने खुदकुशी की होगी।