{"_id":"5c89521abdec2213f10dd1a8","slug":"181552503322-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया पाइप लाइन बिछाए जाने पर बिफरे कस्बाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया पाइप लाइन बिछाए जाने पर बिफरे कस्बाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पेयजल की घटिया पाइप लाइन बिछाए जाने को लेकर बुधवार सुबह करारी के नागरिक बिफर पड़े। उन्होंने काम बंद कराते हुए कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को खदेड़ दिया। बाद में नगर प्रशासन के हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
आदर्श नगर पंचायत करारी के कृष्णा नगर, इंद्रानगर, सोनारनटोला, अशोक नगर आदि मोहल्ले में जलनिगम पेयजल की ओपेन पाइन लाइन बिछवा रहा है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने मानक की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। घटिया किस्म का पाइप बिछाई जा रही है। नियम के हिसाब से एक पाइप को पहले से लगे दूसरे पाइप में जोड़ा नहीं जा रहा है। लीकेज की समस्या भी नहीं दूर की जा रही है। लीकेज के चलते लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
बुधवार सुबह घटिया पाइप लगाए जाने को लेकर कृष्ण नगर और इंद्रानगर मोहल्ले के लोग बिफर पड़े। उन्होंने काम बंद कराने के साथ ही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को भाग दिया। लोगों का कहना था कि गुणवत्तापूर्ण पाइप लगाने के साथ लीकेज की समस्या दूर की जाएगी, तभी काम शुरू होने दिया जाएगा। लोग नगर प्रशासन पर भी कार्यदाई संस्था के साथ मिलकर खेल करने का इल्जाम लगा रहे थे। हंगामे ही जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांगे पूरी करने का भरोसा दिलाकर मामला शांत करा दिया। मामले में ईओ अंजनी मिश्रा का कहना है कि उन्हें अवकाश पर होने के कारण ऐसी कोई जानकारी नहीं है।