फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शोहदे ने बीच सड़क युवती को चाकू लेकर दौड़ाया

शोहदे ने बीच सड़क युवती को चाकू लेकर दौड़ाया

Wed, 13 Mar 2019 12:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
शोहदे ने बीच सड़क युवती को चाकू लेकर दौड़ाया
शोहदे ने दिनदहाड़े चाकू लेकर युवती को दौड़ाया
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव में मंगलवार को हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती को मंगलवार सुबह शोहदे ने चाकू लेकर दौड़ा लिया। इससे पहले उसके साथ अश्लील हरकत भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि पड़ोसी गांव का युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ है। कहीं भी आते-जाते वह फब्तियां कसता है। फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजता है। पीड़िता की मानें तो मंगलवार सुबह किसी काम से वह बाजार जा रही थी। इसी बीच रास्ते में शोहदा छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर नशे की हालत में उसने चाकू लेकर दौड़ा लिया। यह देखकर लोग सहम गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर युवती को उनके हवाले किया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed