{"_id":"5c754498bdec224bff242cc2","slug":"181551189144-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन का दावा झूठा, माइनरों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन का दावा झूठा, माइनरों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सईएन का दावा झूठा, माइनरों में नहीं पहुंचा पानी
चटख धूप व सिंचाई के अभाव में सूखने लगी गेहूं की फसल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। किशनपुर पंप कैनाल चालू होने के पांच दिन बाद भी माइनरों में पानी नहीं पहुंच सका। इससे किसान समय पर फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। सिंचाई के अभाव के साथ ही दिन में चटख धूप होने से गेहूं की फसल सूखने लगी हैं। गाढ़ी कमाई को बरबाद होते देख किसानों के चेहरे पर चिंता बढ़ गई है।
रबी की प्रमुख फसल गेहूं से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है। मौसम मुफीद होने और रह-रहकर बारिश होने से गेहूं के अलावा चना, मटर व अरहर की फसलें भी लहलहा रही हैं। इधर बीच सप्ताह भर से चटख धूप होने के चलते खेतों की नमी गायब हो रही है। माइनरें सूखी होने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। चटख धूप के चलते दोपहर में गेहूं की फसल मुरझाने लगती है। इसे देख किसानों का चेहरा भी मुरझा रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए पांच दिन पहले एक्सईएन ने किशनपुर पंप कैनाल चालू करते हुए दावा किया था कि 24 घंटे के भीतर सिंचाई के लिए माइनरों में पानी पहुंच जाएगा। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पंप कैनाल की म्योहर, घोसिया व बंधुरी रसूलीपुर माइनर सूखी हैं। इलाके के रामधनी, दिवाकर त्रिपाठी, शंकरलाल आदि किसानों का कहना है कि अगर मौसम का यही हाल रहा और वक्त रहते माइनरों में पानी नहीं आया तो दिक्कत बढ़ जाएगी। मामले में एक्सईएन सिंचाई आरके निरंजन का कहना है कि कैनाल को चालू कर दिया गया है। माइनरों में पानी रोस्टर के मुताबिक छोड़ा जा रहा है। अगले रोस्टर में म्योहर, बंधुरी रसूलीपुर व घोसिया माइनर में पानी छोड़वाया जाएगा। नहर क्षेत्र मे ंकिसानों की फसलें पानी के अभाव में सूखने नहीं पाएंगी।
फोटो नं-20 सूखी पड़ी बंधूरी-रसूली माइनर
पांच करोड़ से ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प
चायल क्षेत्र की नौ सड़कों का विधायक संजय गुप्ता ने किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चायल विधान सभा की ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प होगा। विधायक संजय गुप्ता ने मंगलवार को पांच करोड़ की लगात से बनने वाली नौ सड़कों का शिलान्यास भी कर दिया। जल्द ही सड़कों पर लोग फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
रामदयाल पुर चौराहे पर आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि क्षेत्र की कुछ सड़कें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की हैं। इनके निर्माण व मरम्मत के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बजट की डिमांड की थी। उनके प्रस्ताव पर 28 में नौ सड़कों के लिए सीएम ने पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दिया। उन्हीं सड़कों का शिलान्यास किया जा रहा है। विधायक ने बाकी बची 19 सड़कों के लिए लोकसभा चुनाव बाद निर्माण कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया था। पर, अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन महेंद्र मौर्या ने किया। इस मौके पर सूरज यादव, शिवमोहन मौर्या, अमर सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख चायल सोनू कुमार, दीपचंद्र दिवाकर, विमलेश त्रिपाठी, रामनरेश, जिया लाल, दिवाकर, संजय सरोज समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो नं-21-रमदयालपुर में सड़कों का शिलान्यास करते विधायक