{"_id":"5c6c5597bdec22271a77c502","slug":"181550603671-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक संजय गुप्ता के फेसबुक पर अपशब्द लिखने वाले पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक संजय गुप्ता के फेसबुक पर अपशब्द लिखने वाले पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक संजय के फेसबुक पर अपशब्द लिखने वाले पर केस
अहमद नाम के व्यक्ति ने गाली के साथ दी थी जान से मारने की धमकी
कोखराज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चायल विधायक संजय गुप्ता के फेसबुक अकाउंट पर गाली और जान से मारने की धमकी देने वाले मोहम्मद अहमद उर्फ सलमान के खिलाफ कोखराज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई विधायक की तहरीर पर की।
विधायक संजय गुप्ता पिछले दिनों सुरसेनी गांव में जानलेवा हमले का शिकार हुए पूर्व प्रधान मनोज द्बिवेदी का हाल जानने के लिए प्रयागराज के अस्पताल गए थे। अस्पताल की ही फोटो उन्होंने 16 फरवरी को अपने अकाउंट में पोस्ट की थी। इस पर मोहम्मद उर्फ सलमान नाम के व्यक्ति ने कमेंट किया। जिसमें उसने विधायक को गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली। इंस्पेक्टर कोखराज राकेश सरोज का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------
प्राइवेट लाइनमैन की मौत में ठेकेदार समेत नौ पर रिपोर्ट
फीडर सेप्रेशन की लाइन खींचे जाने के दौरान लगा था करंट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव में रविवार को करंट की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए प्राइवेट लाइनमैन के मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई लाइनमैन के पिता की तहरीर पर की है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रामपुर मड़ूकी गांव का अमित कुमार (20) पुत्र लखन लाल निजी लाइनमैन था। जिले में फीडर सेप्रेशन का काम कराने वाली कंपनी बीटीएल के ठेकेदार अरविंद कुमार उससे दिहाड़ी पर काम करा रहा था। रविवार को रघवापुर गांव में लाइन जोड़ने का काम हो रहा था। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना शट डाउन लिए ही अमित को पोल पर चढ़ा दिया। इसकी वजह से वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने सोमवार को अमित के पिता लखन लाल की तहरीर पर ठेकेदार अरविंद कुमार, एसपी तिवारी, रामानुज, स्वामी शरण, शिव लाल व चार लाइनमैनों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।