{"_id":"5c55e851bdec2211df412f59","slug":"181549133905-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोमेक्स में लगी आग से हजारों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोमेक्स में लगी आग से हजारों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं.10
पेट्रोमेक्स में लगी आग से हजारों की गृहस्थी जली
आग बुझाने में गृहस्वामी और उसका पड़ोसी भी झुलसा, सुकुलपुर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। सुकुलपुर गांव निवासी एक नलकूप ऑपरेटर के घर में शनिवार सुबह पेट्रोमेक्स से आग लग गई। इससे करीब दो लाख की गृहस्थी का सामान जलक राख हो गया। आग बुझाने में गृहस्वामी व पड़ोसी भी झुलस गया।
मूरतगंज क्षेत्र के सुकुलपुर गांव का रामप्यारे पाल पल्हाना स्थित जल निगम की पानी टंकी में ऑपरेटर है। शनिवार सुबह वह पेट्रोमेक्स में चाय बना रहा था। इस दौरान पेट्रोमेक्स में अचानक लीकेज से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घर धू-धूकर जलने लगा। धुंए का गुबार देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में गृहस्वामी के साथ पड़ोसी राजू भी झुलस गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग बुझने से पहले ही कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।