{"_id":"5bf45773bdec22699357984f","slug":"181542739827-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में हिमांशु, रमेश, रेनू और कुसमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में हिमांशु, रमेश, रेनू और कुसमा अव्वल
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी में मंगलवार को केपीएस फिएस्टा-2 का रंगारंग आयोजन हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में एनडी, केपीएस भरवारी और किड्जी के बीच एनुअल स्पोर्ट्स मीट हुआ। इसमें तीनों विद्यालयों के बच्चों ने अपनी-अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चायल एवं एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मार्च पास्ट सलामी व कबूतर उड़ाकर आजादी का संदेश दिया गया। इसके बाद खेलों की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। सीनियर वर्ग 100 मीटर की दौड़ में केपीएस के हिमांशु सिंह, और जूनियर में एनडी के रमेश प्रताप सिंह ने बाजी मारी।
आठ सौ मीटर की दौड़ में एनडी के कावेद्र यादव अव्वल रहे। बालिकाओं में रेनू भारती व कुसमा द्विवेदी ने 100 मीटर की दौड़ में केपीएस को हराकर एंडी के खाते में जीत दर्ज कराई। केपीएस और एनडी के बीच सीनियर वर्ग की कबड्डी में एनडी की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम बेहद रोमांचक रहा। एनुअल स्पोर्ट्स मीट में एनडी और केपीएस के बच्चों के अभिभावकों के बीच रस्सी गेम्स हुआ। जिसमें केपीएस के पैरेंट्स ने जीत दर्ज की। इस मौके पर सदर विधायक लाल बहादुर, एनडी के प्रिंसिपल मयंक मिश्रा, केपीएस भरवारी के ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह व केपीएस भीटी की प्रिंसिपल सीमा पवार, विजय यादव आदि उपस्थित रहे