फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बैंक, नलकूप मोबाइल टॉवर समेत 190 की बती गुल

बैंक, नलकूप मोबाइल टॉवर समेत 190 की बती गुल

Fri, 27 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बैंक, नलकूप मोबाइल टॉवर समेत 190 की बती गुल
बैंक, नलकूप मोबाइल टॉवर समेत 190 लोगों की बत्ती गुल
विज्ञापन

-68 लाख से अधिक बकाए पर बिजली विभाग ने की कार्रवाई
-चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने पर 40 के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
बैंक, नलकूप मोबाइल टॉवर समेत 190 उपभोक्तओं की बृहस्पतिवार को बत्ती गुल कर दी गई। इन सभी पर 68 लाख से अधिक का बिल बकाया था। इसके अलावा 40 उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा गया। सम्बंधित थानों में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से प्रभावित क्षेत्रों में अफरातफरी मची रही।
जिले के उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये का बिल बकाया है। लगातार चेतावनी के बाद भी उपभोक्ता बकाया नहीं जमा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय टीम ने महगांव, मनौरी, सरायअकिल, करारी, मंझनपुर, सिराथू, कमालपुर, सैनी आदि उपकेंद्रों से जुडे़ गांवों, कस्बों में छापामारी की। इस दौरान बकाया नहीं अदा करने वाले आटाचक्की संचालक, बैंक शाखाओं, मोबाइल टावरों, दुकानों, निजी नलकूपों समेत 190 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने खुद सौरई बुजुर्ग गांव स्थित एक कट स्टोन की फैक्ट्री में छापामारी की। फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर से अलग केबल खींचकर चोरी से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। एक्सईएन ने बताया कि दिन भर चले अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने 18 लोगों को कटियामारी करते हुए पकड़ा। इसके अलावा 22 उपभोक्ता ऐसे मिले जिन्होंने बकाया अदा किए बगैर ही दोबारा कनेक्शन जोड़ लिया था। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत सम्बंधित थानों में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

----------

शिविर लगाकर वसूले 15 लाख
पुरखास, करारी और कमालपुर विद्युत उपकेंद्र में बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन किया गया। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने बताया कि तीनों उपकेंद्रों में तकरीबन 225 उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों की गड़बड़ी ठीक की गई। इस दौरान 15 लाख रुपये का पुराना बकाया भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनकी गुल हुई बत्ती-
---------------
उपभोक्ता संख्या बकाया धनराशि
घरेलू उपभोक्ता 70 18.00 लाख
दुकानें 35 12.00 लाख
पेट्रोल पम्प 04 02.50 लाख
आटा चक्की 06 01.50 लाख
मोबाइल टॉवर 45 25.00 लाख
बैंक शाखा 05 02.00 लाख
निजी नलकूप 25 07.50 लाख
------------------------------------
कुल-190 उपभोक्ताओं पर 68.50 लाख का बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed