{"_id":"59e652834f1c1bda538b7dee","slug":"181508266627-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बालू घाटों का टेंडर डीएम ने किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बालू घाटों का टेंडर डीएम ने किए निरस्त
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने निरस्त किए 11 बालू घाटों के टेंडर
-इन घाटों पर सिर्फ एक-एक कारोबारियों ने ही डाली थी निविदाएं
-दो बालू घाटों पर अब लगाई जाएगी ऑनलाइन बोली
-डीएम ने कहा, 118 बालू घाटों पर पुन: कराई जाएगी ई-टेंडरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में यमुना के 11 यमुना बालू घाटों के खुले टेंडर को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निरस्त कर दिया है। इन घाटों पर कारोबारियों ने महज एक-एक टेंडर डाला था। दो बालू घाटों पर दो-दो टेंडर पाए जाने पर उनके बीच ऑनलाइन बोली लगवाई जाएगी। 11 घाटों का टेंडर निरस्त होने से घाट पाने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा व खनन निरीक्षक ने पिछले दिनों यमुना के 120 बालू घाटों पर खनन पट्टे का आवंटन करने के लिए ई-टेंडरिंग के तहत निविदा मांगी थी। इनमें से महज 13 घाटों के लिए ही कारोबारियों ने टेंडर डाले थे। दिया उपरहार व जमुनापुर को छोड़ 11 घाटों पर एक-एक ही टेंडर पाए गए। दो-दो टेंडर पड़ने वाले दिया उपरहार व जमुनापुर के आवेदकों के बीच ऑनलाइन बोली लगवाकर घाटों का आवंटन किया जाएगा जबकि एक आवेदन वाले 11 घाटों को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि निरस्त किए गए घाटों के साथ कुल 118 बालू घाटों पर पुन: ई-टेंडर डलवाया जाएगा। एक-एक टेंडर डाले जाने के बाद मिले घाट को खुश दिख रहे कारोबारियों के मंसूबे पर एक बार फिर पानी फिर गया है। उधर, टेंडर निरस्त किए जाने के बाद महकमे में ई-टेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खनन निरीक्षक राज रंजन ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार 118 बालू घाटों की ई-टेंडरिंग कराई जाएगी। इसके लिए कारोबारी सोमवार से आवेदन कर सकेंगे।