फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मिनी सदन की बैठक छाया रहा बिजली का मुद्दा

मिनी सदन की बैठक छाया रहा बिजली का मुद्दा

Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मिनी सदन की बैठक छाया रहा बिजली का मुद्दा
मिनी सदन की बैठक छाया रहा बिजली का मुद्दा
विज्ञापन

एक्सईएन ने कहा कि मेरी भी नहीं सुनता ट्रांसफार्मर वितरण करने वाला जेई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह की पहली बैठक मे 11 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत हुई। इसे सर्वसम्मति से सदस्यों ने मंजूरी दी। बैठक में बिजली, नलकूप का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने राजकीय नलकूपों के बंद होने, जर्जर तारों के टूटने और ट्रांसफार्मरों के समय पर न बदले जाने की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए संबंधित अधिकारी से सवाल किया। इसके अलावा पुरानी बैठक की कार्ययोजना की पुष्टि व नई कार्ययोजना पर विचार किया गया।
शनिवार को जिला पंचायत की बैठक रत्नावली सभागार में दोपहर एक बजे शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह ने की। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार के साथ हुई। अपर मुख्य अधिकारी एलएन खरे ने अप्रैल माह की कार्यवाही पढ़कर सुनाते हुए वित्तीय वर्ष 17-18 में सम्मिलित प्रस्तावों को रखा गया। सदस्यों ने एक्सईएन जलनिगम से वर्तमान में संचालित पानी टंकियों के बावत जानकारी की तो 30 चालू हालत में बताई गईं। जिला पंचायत सदस्य अनिमा सिंह ने फलों, सब्जियों, दुधारू पशुओं पर प्रतिबंधित आक्सीटोसिन इंजेक्शन के उपयोग व उनके दुष्प्रभावों की रोकथाम किए जाने की बात प्रमुखता से रखी। एक्सईएन नलकूप से जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्य ने बंद नलकूपों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि 17 नलकूप ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते बंद हैं। इस पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। एक्सईएन विद्युत से फतेह शाहपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर न लगाए जाने के बाबत पूछा गया तो उन्होंने बजट का रोना रोया। जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल ने अर्का फतेहपुर उपकेंद्र से बंधुरी रसूलीपुर गांव को आई लाइन की जर्जर तार न बदले जाने की बात सदन में रखा। इस पर एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने बजट आने पर बदलवाने का आश्वासन दिया। सेवथा गोपालपुर में लगे दस केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद न बदलने जाने की शिकायत की गई तो एक्सईएन ने कहा कि जेई ट्रांसफार्मर उनकी भी नहीं सुनता। इसके अलावा पशु अस्पताल सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए निस्तारित कराने की मांग अध्यक्ष से की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सदस्यों की समस्याएं प्रमुखता से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



सांसद, विधायक के देर से पहुंचने पर सदस्यों ने जताई नाराजगी
मिनी सदन की बैठक का समय अपर मुख्य अधिकारी ने दोपहर एक बजे रखा था। बैठक में सांसद व एक भी विधायक समय पर नहीं पहुंचे। मीटिंग समाप्त होने की कगार पर पहुंची तो सांसद विनोद सोनकर, चायल विधायक संजय गुप्ता व मंझनपुर विधायक लाल बहादुर पहुंचे। इस पर जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। सदस्याें की नाराजगी को देख सांसद ने विलम्ब से पहुंचने का कारण बताते हुए क्षमा मांगी और सदन की कार्रवाई को पुन: पढ़कर सुनाने के लिए एएमए से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं पहुंचे डीएम, सीडीओ भी रहे लेट
मिनी सदन की बैठक में जिलाधिकारी मनीषकुमार वर्मा नहीं पहुंच सके। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डीके दोहरे तो सांसद व विधायक से भी पीछे रहे। अधिकारियों के देर से पहुंचने पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुनरावृत्ति न होने की मांग जिला पंचायत अध्यक्ष से की।


दो से तीन गुना हुआ लाइसेंस शुल्क
जिला पंचायत ने दुकानों के लाइसेंस की शुल्क में दो से तीन गुना का इजाफा किया है। कपड़ा की दुकान के लाइसेंस की फीस 500 से एक हजार हो गई है तो रेडीमेड कपड़े की दुकान का शुल्क दो सौ से पांच सौ कर दिया गया है। इसी तरह बालू/मोरंग की दुकान की फीस पांच सौ से दो हजार रुपये कर दी गई है। चावल व दाल, मिल का शुल्क पांच हजार से दस हजार रुपये कर दिया गया है। इस तरह 86 व्यवसाय के लाइसेंस शुल्क बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed