{"_id":"595cf99c4f1c1b22528b470d","slug":"181499265436-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया ने मासूम बालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया ने मासूम बालक की जान
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (कौशाम्बी)।
दोआबा में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। डायरिया की चपेट में आने से अब तक दर्जनों लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा चुप्पी साधे हुए है। मंगलवार रात सिराथू के बिजलीपुर गांव में एक मासूम बालक की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सिराथू ब्लाक के बिजलीपुर गांव में सप्ताह भर से संक्रामक बीमारी फैली हुई है। दो दिन पहले गांव के कुलेश का 10 वर्षीय बेटा रावेन्द्र कुमार अचानक बीमार हो गया। पेट दर्द के साथ बालक को उल्टी-दस्त होने लगा। उसका उपचार पहले स्थानीय एक चिकित्सक के यहां चला। मंगलवार रात बच्चे की हालत अचानक गंभीर हो गई। आनन-फानन घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम बालक की मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
डायरिया ने ली मासूम की जान
मंगलवार रात उल्टी-दस्त के बाद थमीं सांसें, परिजनों मेें कोहराम