फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   18 recovered, nine tested covid positive

18 ने दी कोरोना को मात, नौ मिले पॉजिटिव

Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
18 recovered, nine tested covid positive
18 recovered, nine tested covid positive - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। दोआबा में संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे घटने लगी है। अच्छी बात ये है कि कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को जहां नौ लोग संक्रमित हुए हैं तो वहीं 18 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते जिलेभर में हर दिन अलग-अलग वर्गों की कोविड जांच कराई जा रही है। अभियान के तीसरे दिन शनिवार को 1617 संदिग्धों की जांच हुई। इनमें से होटल, रेस्तरां एवं चाय-समोसा वाले 504 लोगों का एंटीजन टेस्ट करने के साथ ही 163 के स्वॉब सैंपल लिए गए। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 18 मरीज निगेटिव हो गए।
विज्ञापन

जबकि नौ नए केस सामने आए। संक्रमितों में सिराथू, चायल, और कड़ा के दो-दो तथा मंझनपुर, कौशाम्बी और मूरतगंज के एक-एक लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक मिले 1941 संक्रमितों में 1806 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 93 फीसदी पहुंच गया। फिलहाल 111 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed