फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   18 people met corona positive

कोखराज कोतवाल, बैक व स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 मिले संक्रमित

Sun, 13 Sep 2020 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
18 people met corona positive
18 people met corona positive - फोटो : KAUSHAMBI
शनिवार को भी जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। इस दिन मिले 18 संक्रमितों में कोखराज के कोतवाल, सीएचसी कनैली का स्वास्थ्य कर्मी और बीओबी समदा के कर्मचारी भी शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों को होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी गई। कोतवाली, बैंक और अस्पताल को सैनिटाइज कराने के साथ ही 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह शनिवार को सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1529 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से 1073 की एंटीजेन किट व दो की ट्रूनॉट के जरिए जांच हुई। वहीं 454 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से हुई जांच में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 18 लोग पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

संक्रमितों में कोखराज थाने के कोतवाल, बीओबी समदा के कर्मचारी एवं सीएचसी कनैली के एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक इन तीनों मुलाजिमों के कार्य स्थल को सैनिटाइज कराने के साथ ही 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने बताया कि अब तक मिले 1228 संक्रमितों में 1004 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट अब भी 81.75 फीसदी के आसपास टिका हुआ है। संक्रमण की जद में आए जिले के 15 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल 221 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उधर रोजाना की तरह शनिवार को भी डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही सीएमओ और सीएएस को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed