फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   18 out of 59 complaints resolved in resolution day

समाधान दिवस में 59 में 18 शिकायतें निस्तारित

Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
18 out of 59 complaints resolved in resolution day
समाधान दिवस में 59 में 18 शिकायतें निस्तारित
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने करारी और कौशाम्बी कोतवाली में सुनीं लोगाें की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा की सभी कोतवालियों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 59 मामले सामने आए। जिनमें सिर्फ 18 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के लिए डीएम-एसपी ने पुलिस तथा राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर दी है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन ने कौशाम्बी कोतवाली में लोगों की समस्या सुनी। कौशाम्बी में नौ मामले सामने आए। इनमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं करारी में छह शिकायतें आईं। दो का निस्तारण किया गया। जिले भर में पुलिस से जुड़े दस प्रकरण आए। आठ मौके पर निस्तारित हो गए। जबकि राजस्व के 41 में 18 मामलों का ही निपटारा किया जा सका। जिलाधिकारी ने बताया कि लंबित मामलों का निस्तारण शीघ्र कराने के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। निस्तारण में देरी होने पर टीम प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed