फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कलयुग में राम नाम सबसे बड़ा रत्न:मोरारी बापू

कलयुग में राम नाम सबसे बड़ा रत्न:मोरारी बापू

Wed, 10 Apr 2019 01:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
कलयुग में राम नाम सबसे बड़ा रत्न:मोरारी बापू
कलियुग में राम नाम सबसे बड़ा रत्न:मोरारी बापू
विज्ञापन

मानस रत्नावली के पंडाल में मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
बधाई गीतों से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल
फोटो नं-25,26,27
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।‘भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप विचारी। लोचन अभिरामा तनु घनश्यामा निज आयुध भुज चारी। भूषण वनमाला नयन विशाला शोभासिंधु खरारी’। मानस की इसी चौपाई के साथ राम कथा के चौथे दिन मंगलवार को संत मोरारी बापू ने भक्तों को श्रीराम जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराया।
महाकवि तुलसीदास को राममय बनाने वाली उनकी अर्द्धांगिनी रत्नावली के गांव महेवाघाट में संत कृपा सनातन संस्थानकी ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के चौथे दिन समूचे कथा पंडाल में बधाई गीत गूंजे। भजन और चौपाई के साथ जब मोरारी बापू ने जगतनाथ प्रभु श्रीराम के जन्म की जानकारी दी तो पंडाल में मौजूद श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा प्रसंग का ऐसा अनूठा नजारा बना मानों रत्नावली धाम में भगवान राम ने फिर से जन्म ले लिया हो। भय प्रगट कृपाला चौपाई पर सारे श्रोता एक साथ खड़े होकर बधाई गीत गाने लगे। मोरारी बापू ने मानस और मनुष्य के जीवन महिमा का बखान किया। कहा अपनी गलती को पहचान कर उसे कुबूल करने में कभी हिचकिचाना नहीं चाहिए। जरा सा परिर्वतन होने पर जीवन बदल जाता है। शिव पार्वती विवाह का प्रसंग बताते हुए कहा कि शिवकथा ही रामकथा की पात्रता है। रत्नावली के आध्यात्मिक जीवन दर्शन का वर्णन किया। बताया कि कवितावली का हर प्रसंग रत्नावली है। भागवत कथा और मानस की आठ कलाएं थीं और यही सब मानस रत्नावली है। तुलसी जैसे जीव को परमात्मा से मिलाने वाली माया रत्नावली थी। पुरुष को पूर्ण होने के लिए 16 कलाओं की आवश्यकता होती है जबकि स्त्री को 15 कलाओं की। बापू ने कहा कि संसार में बहुत रत्न हैं। सुभाषित रत्न एक है। प्रवहवान व्यक्ति रत्न है। नदी कोई भी हो वह रत्न होती है। उपकारित कविता भी रत्न है जो हमारे मन के मैल को धोती है। कलियुग में राम नाम सबसे बड़ा रत्न है। जहां कथा होती है वहां प्राणवायु के रूप में हनुमान जी होते हैं। इससे सिद्ध हो जाता है कि श्रोता को परमात्मा की छाया लग जाती है। इस मौके पर आयोजनकर्ता मदन पॉलीवाल, प्रकाश पुरोहित, रवींद्र जोशी, रूपेश व्यास, विकास पुरोहित, मंत्रराज पालीवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----

प्रत्येक नारी लक्ष्मी रत्न
मंझनपुर। बापू ने कहा कि जब भी कोई बेटी आपके घर आए तो ध्यान रखो कि वह किसी तरह से पीड़ित नहीं हो। प्रत्येक स्त्री लक्ष्मी रत्न होती है। गरीब के घर में तीन लक्ष्मी होती है। घर में बहू पहली लक्ष्मी होती है। खानदानी होना दूसरी लक्ष्मी और आंगन में बंधा पशु तीसरी लक्ष्मी होती है। शील और संस्कार नारी का प्रमुख गहना है। सनातन वैदिक परंपरा में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हीट स्ट्रोक से अग्निशमन कर्मी की हालत बिगड़ी
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। कथावाचक मोरारी बापू के कार्यक्रम में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की भी ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार दोपहर हीट स्ट्रोक के चलते पंडाल के भीतर पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन के चालक दिनेश कुमार की अचानक हालत खराब हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed