फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दोआबा के युवक की अहमदाबाद में मौत

दोआबा के युवक की अहमदाबाद में मौत

Mon, 04 Mar 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
दोआबा के युवक की अहमदाबाद में मौत
दोआबा के युवक की अहमदाबाद में मौत
विज्ञापन

सरायअकिल (ब्यूरो)। इलाके के तिल्हापुर गांव का सुरेश कुमार रैदास पुत्र स्व. मन्नू गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सुरेश वहीं पत्नी-बच्चों के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार को कंपनी से काम खत्म होने पर वह गांव के साथी जयचंद्र के साथ बाइक से कमरे पर लौट रहा। बाइक सुरेश चला रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे सुरेश जख्मी हो गया। जबकि जयचंद्र का हाथ टूट गया। राहगीरों ने दोनों को अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। गांव में खबर मिलते ही परिजन अहमदाबाद रवाना हो गए।
--------------
किशोरी को जान से मारने की धमकी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। रविवार सुबह भी वह मजदूरी करने प्रयागराज गया था। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ थी। सुबह उसकी 17 वर्षीय बेटी खेत की तरफ शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक उसे झाड़ियों की तरफ खींचकर ले जा रहा था। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों को आता देख आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित किशोरी ने मां के साथ कोतवाली में नामजद तहरीर दी। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-------
कलह से आजिज विवाहिता ने खुद को किया आग के हवाले
चायल। पूरामुफ्ती क्षेत्र के एक गांव का एक युवक मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती है। बताया जाता है कि हफ्ते भर पहले सास के कुछ गहने चोरी हो गए थे। सास ने गहने चोरी का आरोप बहू पर लगाया था। इसी बात को लेकर सास-बहू के बीच रोज झगड़ा होता रहता था। रविवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार रोज-रोज की तूतू-मैंमैं से नाराज होकर अर्चना कमरे में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। मां को आग की लपटों में घिरा देख बच्चे शोर मचाने लगे। परिजन और पड़ोसी किसी तरह झुलसी विवाहिता को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। चौकी प्रभारी सल्लाहपुर शिव कुमार मिश्रा ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed