फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दोआबा के सवा लाख किसानों के खाते में भेजे गए दो-दो हजार

दोआबा के सवा लाख किसानों के खाते में भेजे गए दो-दो हजार

Mon, 25 Feb 2019 01:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
दोआबा के सवा लाख किसानों के खाते में भेजे गए दो-दो हजार
मंझनपुर/चायल/बारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बहु प्रचारित योजना किसान सम्मान निधि का गोरखपुर में शुभारंभ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट समेत सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों में दिखाया गया। इसी के साथ ही जिले के सवा लाख किसानों के खाते में योजना की पहली किश्त दो-दो हजार रुपये भेजी गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चालू की है। इसके तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को चार-चार महीने के अंतराल में तीन किश्तो में दो-दो हजार रुपये मुहैया कराने का प्राविधान है। रविवार को प्रधानमंत्री ने गोरखपुर से योजना का शुभारंभ किया है। सरकार के निर्देश पर इस कार्यक्रम का जिला, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों में लाइव प्रसारण कराया गया। इसी क्रम में कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में किसानों के साथ डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, विधायक सदर लाल बहादुर,उप कृषि निदेशक समेत अन्य संबंधित विभागों के अफसरों ने पीएम का लाइव कार्यक्रम देखा। डीएम ने बताया कि जिले के सवा लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से जारी कर दी गई है। इसी तरह चायल तहसील सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर एक हजार किसानों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। एसडीएम अनिल चतुर्वेदी और सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने फरीदपुर, सिंहपुर, चरवा, चौराडीह, पेरई, चिल्ला, जलालपुर शाना आदि विभिन्न गांवों के सैकड़ों किसानों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र दिया। योजना से लाभान्वित किसान अमर सिंह, गया प्रसाद, शोभा राम, छबीले, संतराम ने योजना की सराहना की। मौेके पर विधायक प्रतिनिधि अश्वनी कुमार तिवारी, तहसीलदार कल्पना चौहान, चिकित्साधिकारी मुक्तेश द्विवेदी, नन्हे तिवारी, मो. सुल्तान, प्रमोद पांडेय व सभी लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे। कौशाम्बी ब्लॉक में बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने भी विकास खंड कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर चार गांवों के सौ किसानों को किसान सम्मान निधि का प्रशस्ति पत्र बांटा। इस मौके पर एडीओ पंचायत राकेश मिश्रा, दिनेश सिंह, शिवभजन,धर्मेंद्र सिंह आदित्य,अशोक मिश्रा, बुधराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed