फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फटकार से नाराज बच्चों ने तोड़ी थी सरस्वती प्रतिमा

फटकार से नाराज बच्चों ने तोड़ी थी सरस्वती प्रतिमा

Sun, 14 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
फटकार से नाराज बच्चों ने तोड़ी थी सरस्वती प्रतिमा
सरस्वती प्रतिमा तोड़ने पर पांच नाबालिग को पकड़ा
विज्ञापन

फटकार से नाराज बच्चों ने तोड़ी थी प्रतिमा, पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद छोड़ा
विधायक नीलम करवरिया के कनैली स्थित कॉलेज में प्रतिमा तोड़े जाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। मेजा विधायक नीलम करवरिया के कनैली स्थित इंटर कॉलेज में रखी सरस्वती प्रतिमा प्रिंसिपल की फटकार से नाराज बच्चों ने तोड़ी थी। पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ा और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ लिखा पढ़ी करके सभी को छोड़ दिया गया।

कनैली स्थित तिलक इंटर कॉलेज इलाहाबाद की मेजा विधायक नीलम करवरिया का है। उनके कॉलेज में रखीं मां सरस्वती की प्रतिमा गुरुवार रात क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। मामले में प्रिंसिपल अनिरुद्ध तिवारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विधायक से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने शनिवार सुबह कनैली इलाके के ही पांच नाबालिग लड़कों को उनके घर से पकड़ लिया। पकड़े गए बच्चों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह कॉलेज में छुट्टी के बाद दीवार फांदकर क्रिकेट खेल रहे थे। तब प्रिंसिपल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आत्माराम मिश्र ने फटकार दिया था। घर पर भी शिकायत कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर रात को प्रतिमा तोड़ दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर दी गई है। आला अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed