फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी आए केशव मौर्या के घर

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी आए केशव मौर्या के घर

Fri, 12 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी आए केशव मौर्या के घर
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी आए केशव मौर्या के घर
विज्ञापन

सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता के निधन के बाद संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। पांचवे दिन गुरुवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, चीफ सेक्रेटरी अनूप चंद्र पांडेय के साथ डिप्टी सीएम से मिलने सिराथू स्थित पैतृक आवास पहुंचे। इनके अलावा और भी कई मंत्री, सांसद एवं विधायकों ने घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

सिराथू कस्बा निवासी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या का निधन शनिवार को लखनऊ में हो गया था। पिता के देहावसान के बाद केशव मौर्या अपने पैतृक आवास सिराथू में ही ठहरे हुए हैं। इस वजह से घर पर आकर शोक संवदेना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। गुरुवार को साथी उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा चीफ सेक्रेटरी अनूप चंद्र पांडेय के साथ टेंवा स्थित पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरे। यहां से कार द्वारा सीधे केशव के घर सिराथू पहंचे। डॉ शर्मा और पांडेय ने डिप्टी सीएम से भेंट कर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री धर्म पाल सिंह सैनी और खनन मंत्री अर्चना पांडेय, मंत्री सुरेश पासी ने भी डिप्टी सीएम के घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, सांसद कांता कर्दम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनाथ यादव ने भी डिप्टी सीएम से मुलाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

महामहिम राष्ट्रपति और अमित शाह ने भी किया शोक व्यक्त
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने डिप्टी सीएम से फोन पर बात कर शोक जताया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी फोन पर बात कर शोक ब्यक्त किया। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी डिप्टी सीएम को फोन कर अपनी-अपनी संवेदनाएं जताई।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने का क्रम लगातार जारी है। समय के आभाव में घर नहीं पहुंच पाने वाले माननीय फोन पर वार्ता कर डिप्टी सीएम से अपनी संवेदना ब्यक्त कर रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को फोन पर सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डिप्टी सीएम से बात कर उनके पिता के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी केशव को फोन कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी डिप्टी सीएम से दूरभाष पर बात कर शोक व्यक्त किया। कें द्रीय वित्त एवं राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सदस्य ओम प्रकाश माथुर ने भी दूरभाष पर बात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने भी केशव से दूरभाष पर बात कर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed