{"_id":"5bb11b31867a554f1e03eaea","slug":"171538333489-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा सटाकर महिला को लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर तमंचा सटाकर महिला को लूटने का प्रयास
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के दुल्हिनियापुर गांव में शनिवार रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे पड़ोसी ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर लूट का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
दुल्हिनियापुर गांव की महरनिया देवी पत्नी रामसुमेर ने बताया कि शनिवार रात खाने के बाद वह और उसके परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो गए। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया। पीड़िता के मुताबिक युवक ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गहनों के रखे होने का स्थान पूछा। उसने आलमारी की चाभी भी मांगी। इसी बीच महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जग गए तो आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। घटना से पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।