फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फीडर सेप्रेशन व मजरों के विद्युतीकरण में पकड़ी गड़बड़ी

फीडर सेप्रेशन व मजरों के विद्युतीकरण में पकड़ी गड़बड़ी

Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
फीडर सेप्रेशन व मजरों के विद्युतीकरण में पकड़ी गड़बड़ी
मंझनपुर। कौशाम्बी जिले में कराए जा रहे विद्युतीकरण व फीडर सेप्रेशन के कार्यों में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है। कार्यदायी संस्थाओं ने मानक को दरकिनार कर सरकारी खजाने को लाखों का गोलमाल कर रही हैं। इसका खुलासा ग्रामीण विद्युतीकरण कारपोरेशन महाप्रबंधक फुजैल अहमद के निरीक्षण में हुआ है। माना जा रहा है कि हकीकत से पर्दा उठने के बाद कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


सौभाग्य योजना के तहत कार्यदायी संस्था विश्वनाथ द्वारा जिले के 1310 मजरों का विद्युतीकरण किया जा रहा है। संस्था का दावा है कि अब तक करीब 1250 मजरों में काम पूरा कर लिया गया है। इसी तरह बीटीएल द्वारा नलकूपों के फीडर के सेप्रेशन का कार्य चल रहा है। इन सभी कार्यों के निरीक्षण के लिए बुधवार को भारत सरकार की ओर से ग्रामीण विद्युतीकरण कारपोरेशन के महाप्रबंधक फुजैल अहमद, असिस्टेंट मैनेजर अनिल परेला ने अपनी टीम के साथ कौशाम्बी जिले का दौरा किया। यहां चायल डिवीजन के बलकरनपुर और इब्राहिमपुर गांव पहुंचकर कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों को मुफ्त में दिए गए कनेक्शनों की जांच की।
विज्ञापन


टीम को मौके पर चौकाने वाला नजारा दिखा। टीम ने दोनों कार्यदायी संस्थाओं का काम गड़बड़ पाया। देखा गया कि कार्यदायी संस्थाओं ने पोल की ग्राउटिंग ही नहीं की है। एबीसी (एरिया बंच कंडक्टर) होल्ड करने के लिए क्लैंप भी नहीं लगाया गया है। फीडर सेप्रेशन के लिए खंभे लगाने में कार्यदायी संस्था बीटीएल के ठेकेदारों ने मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। बगैर स्टे वायर के ही इधर-उधर खंभे गाड़ दिए गए हैं। इसके अलावा टीम ने ग्रामीणों से पूछा कि उनसे सौभाग्य योजना से दिए गए विद्युत कनेक् शन, मीटर और वायर के नाम पर किसी ने कोई वसूली तो नहीं की। अंत में अनियमितताओं का पुलिंदा लेकर टीम इलाहाबाद रवाना हो गई। टीम के साथ चायल डिवीजन के एक्सईएन राजेश कुमार मौर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed