फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पानी के लिए भाकियू ने नहर पर दिया धरना

पानी के लिए भाकियू ने नहर पर दिया धरना

Fri, 15 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए भाकियू ने नहर पर दिया धरना
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को किसानों की समस्या कोे लेकर तहसील के सामने नहर पर बैठ कर धरना-प्रर्दशन किया। किसानों का तेवर देख संभावित बवाल के मद्देनजर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। धरना-प्रर्दशन के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिराथू तहसील पहुंचे। यहां एडीएम और रेलवे के सहायक मंडल प्रबंधक को को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम और जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान की अगुवाई में जिले भर के सैकड़ों किसानों ने बृहस्पतिवार को राम गंगा नहर पर बैठकर धरना-प्रर्दशन किया। बड़ी संख्या में किसान हाथ में लाठी-डंडा और सिर पर टोपी लगाकर डटे रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के किसान बेहाल हैं। सरकार उनकी नहीं सुन रही है। सिराथू में रेलवे स्टेशन पर नागरिक सुविधा नहीं बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


आए दिन जाम से कस्बावासी हलाकान रहते हैं। प्रर्दशन के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय में मौजूद एडीएम राकेश श्रीवास्तव से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें राम गंगा नहर में 15 दिन के अंदर टेल तक पानी छोड़ने, गेंहू की खरीद 15 जून से बढ़ा 25 जून तक करने, चायल का भूमि विकास बैेक इलाहबाद के बजाय चायल में ही संचालित कराने, पेंशन आन लाइन कर स्वीकृत करने, दीन दयाल उपाध्याय योजना में चयनित गांव मेें विद्युतीकरण का काम पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने दूसरा ज्ञापन रेलवे विभाग के सहायक मंडल अधिकारी प्रवीण कु मार को सौंपा । इसमें रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से निजात दिलाने, कस्बे में ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, सिराथू स्टेशन पर मूरी और महांनदा एक्सप्रेस का ठहराव, प्लेटफार्म दो पर बेकार पड़े भवन को ध्वस्त करा प्लेट फार्म का विस्तार किराने, स्टेशन परिसर में बिजली आपूर्ति रेलवे सब स्टेशन से जोड़ने आदि की मांग की। चेताया कि 15 दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed