{"_id":"5aa92b594f1c1ba7758b576c","slug":"171521036121-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर । वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक सभा ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। शिक्षकों के साथ की गई वादाखिलाफी का ही नतीजा है कि भाजपा उपचुनाव हार गई। वक्त रहते शिक्षकों की मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। ये बातें बुधवार को देवनारायण सिंह इंटर कॉलेज ओसा में आयोजित शिक्षक महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष शेरबहादुर सिंंह ने कही।
कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के दो लाख शिक्षकों से वादाखिलाफी की है। मानदेय रोकने के साथ ही अंशकालिक की जगह पूर्णकालिक शिक्षक बनाने का वादा किया था, लेकिन किया कुछ नहीं। उपचुनाव नतीजों पर शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर जशभन मनाया। साथ ही कहाकि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में रमेश केसरवानी, ओमप्रकाश मिश्र, रामसिंह यादव, अनिल श्रीवास्तव, धीरेंद्र कुमार मौर्य, शैलेश कुमार गुप्ता, देवकुंअर, राधेश्याम पाल, बृजमोहन सिंह, पीयूष कुमार, जैनेंद्र, मनीष कुमार, शिवप्रसाद समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।