{"_id":"5a7700a74f1c1b8b268b8568","slug":"171517748391-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी तोड़ उचक्के ने उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिग्गी तोड़ उचक्के ने उड़ाई रकम
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पीडब्लूडी के रिटायर्ड कर्मी की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने करीब 20 हजार रुपये पार कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने खुद बोल कर तहरीर लिखाने के बाद रकम का जिक्र न करके पासबुक और चेकबुक गुम होने का प्रार्थना पत्र मोहर लगाकर थमा दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के बंश का पुरवा गांव निवासी उमाशंकर मिश्र पीडब्लूडी में रूरल ड्राइवर के पद पर तैनात था। रिटायर्ड होने के बाद वह घर पर रहता है। बताया कि शनिवार को वह विकास भवन स्थित बैंक शाखा से करीब 20 हजार रुपये पेंशन की रकम निकाला। बैंक से बाहर आने के बाद पैसे को बाइक की डिक्की में रख लिया। इसके बाद मंझनपुर चौराहे पर बाइक खड़ी करने के बाद एक दुकानदार की उधारी चुकता करने लिए चला गया। इसी दौरान उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोडुकर 20 हजार पार कर दिए। हिसाब देखने के बाद वह पैसा निकालने के लिए बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि डिक्की टूटी थी। रकम गायब था। रिटायर्ड कर्मी का आरोप है कि वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने मनमाफिक तहरीर लिखवाने के बाद मोहर लगाकर थमा दिया। कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा कर्मी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।