फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ...अब आराम फरमाए तो कार्रवाई तय

...अब आराम फरमाए तो कार्रवाई तय

Fri, 15 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
...अब आराम फरमाए तो कार्रवाई तय
गश्त की जगह सोते मिले दरोगा, सिपाही
विज्ञापन

-दो उपनिरीक्षक समेत एक चालक को किया लाइन हाजिर, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आराम फरमाने वाले दरोगाओं और सिपाहियों की अब खैर नहीं है। बुधवार रात पुलिस अधीक्षक ने रात गश्त की हकीकत खंगालते हुए चौकी प्रभारी मूरतगंज, नाइट अफसर चरवा के साथ एक चालक को लाइन हाजिर कर दिया। रात्रि गश्त के बजाय यह सभी सो रहे थे। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। हिदायत दी है कि यदि पुलिसिंग में लापरवाही मिली तो जिम्मेदार खैर न समझें।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बुधवार रात अचानक रात गश्त की हकीकत खंगालने निकले। कोखराज के मूरतगंज चौकी पहुंचे और प्रभारी का लोकेशन लिया तो वह कमरे में आराम फरमा रहे थे। वाहन चालक पेट्रोल पंप के समीप गाड़ी खड़ी करके सीट पर सो रहा था। गश्त में लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने दरोगा हेमंत मिश्रा और चालक सिपाही सुरेश कुमार को फौरन लाइन हाजिर कर दिया। यहां के बाद वह चरवा थाने पहुंचे। वहां देखा कि पुलिस का वाहन थाने में खड़ा है। इस दौरान नाइट अफसर की बाबत पूछताछ की तो पता चला वह ड्यूटी के लिए निकल रहे हैं। इस पर उन्होंने नाइट अफसर रहे उपनिरीक्षक अमित कुमार को भी लाइन का रास्ता दिखाया। पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से दिन भर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

---------------------
एसके तिवारी बने चौकी प्रभारी मूरतगंज
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तीन उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पीआरओ रहे शिवाकांत तिवारी को चौकी प्रभारी मूरतगंज बनाया है। वहीं सरायअकिल के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव को पीआरओ और करारी थाने से श्याम बिहारी मिश्र को थाना सरायअकिल भेजा है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महक मे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed