फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाड़ी
विज्ञापन

कानपुर में 15 से 17 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला शतरंज खेल संघ और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का चयन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों की छह-छह छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया। चयन प्रतियोगिता में 35 बच्चों ने हिस्सा लिया था।
कानपुर में 15 से 17 नवम्बर के बीच अंडर-11 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होना है। कौशाम्बी जिले से बालक-बालिका वर्ग के तीन-तीन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। इसके लिए शुक्रवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में जिला शतरंज खेल संघ की ओर से खिलाड़ियों का चयन किया गया। संघ के सचिव राघवेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि चयन के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से बालक वर्ग में केपीएस भरवारी के अजय कुमार, मोहनलाल इंटर नेशनल के मयंक मिश्रा, विष्णु भगवान के उज्ज्वल यादव, राज विश्वास, अयोन खान तथा सेमेंद्र का चयन हुआ। जबकि बालिकाओं में मोहनलाल इंटर नेशनल की ही श्रेया विष्णु भगवान की गिरजा मिश्रा, सोनाक्षी, भवप्रीता केसरवानी, आइडियल पब्लिक स्कूल करारी की लकी मिश्रा तथा प्रियंका निर्मल को चयनित किया गया। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने ट्राफी देकर चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पीटीआई नकुल तिवारी, ब्रह्म प्रकाश शुक्ल, सोमनाथ पांडेय तथा नरेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन



शैक्षिक माहौल से तय होती है जीवन की राह : विधायक
दुखीलाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
कनैली (ब्यूरो)। विकास खंड कौशांबी के दुखीलाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर विधायक लाल बहादुर रहे। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन की राह स्कूल में मिलने वाली शिक्षा से निर्धारित होती है। अच्छे माहौल और उच्च शिक्षण स्तर होने पर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल रहता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह शिक्षण की जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन कर बच्चों के जीवन को सार्थक बनाएं। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक कृष्णा प्रसाद मिश्र ने आये हुये अतिथियों के प्रभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा नेता अजय कुमार पटेल, अरुण कुमार सिंह, चिरंगा लाल मौजूद रहे।



कौशाम्बी में आज लगेगा बाल वैज्ञानिकों का जमावड़ा
एसपी एमआईटी में होगा राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी में शनिवार को बाल वैज्ञानिकों का जमावड़ा लगेगा। यहां के भीटी स्थित एसपीएमआईटी कॉलेज में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से तकरीबन तीन सौ बाल वैज्ञानिक एवं डेढ़ सौ विज्ञान शिक्षक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा निर्धरित मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर बाल वैज्ञानिक अपना-अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम उद्घाटन राज्य विश्व विद्यालय इलाहाबाद के वाइस चांसलर प्रो. राजेंद्र प्रसाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed