फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   समाधन दिवस: सिर्फ पांच को ही मिला त्वरित इंसाफ

समाधन दिवस: सिर्फ पांच को ही मिला त्वरित इंसाफ

Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
समाधन दिवस: सिर्फ पांच को ही मिला त्वरित इंसाफ
सिर्फ पांच को ही मिला त्वरित इंसाफ
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई196 शिकायतों के निस्तारण को रवाना की र्गइं टीमें
शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण का डीएम ने दिया निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)।
सदर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में अफसरों की फौज सिर्फ पांच समस्याओं का ही मौके पर निस्तारण कर सकी। तहसील दिवस खत्म होने के बाद 196 शिकायतों के निस्तारण के लिए अफसरों को रवाना कर दिया गया। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से शाम तक निस्तारण रिपोर्ट तलब कर हड़कम्प मचा दिया।
मंगलवार को सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सबसे पहले पिछली शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट तलब की। निस्तारण की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने दर्जनभर विभागाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद दो बजे तक 126 फरियादियों की समस्याएं सुनी। पांच का डीएम ने मौके पर निस्तारण कराते हुए 121 शिकायतों को संबंधित विभागाध्यक्षों को देते हुए निस्तारण के लिए रवाना कर दिया। हिदायत दिया कि शाम तक उन्हें निस्तारण की रिपोर्ट चाहिए। पहली बार डीएम द्वारा शिकायतों के निस्तारण को लेकर की गई सख्ती से मातहतों में हड़कंप रहा। राजस्व से जुडे़ मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। सार्वजनिक भूमि, चारागाह, तालाब एवं पोखरों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में बंधवा रजबर निवासी मेवालाल पुत्र राम अवतार ने आरोप लगाया कि पट्टे की भूमि पर विपक्षीगण जबरन कब्जा कर रहे हैं। डीएम ने एसडीएम मंझनपुर को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंझनपुर कस्बे के नेतानगर निवासी मुन्ना लाल पुत्र वासुदेव ने शिकायत किया कि उनकी भूमि पर विपक्षी जबरन कब्जा कर रहे हैं। इसके अलावा मीरापुर में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा सहित कई मामलों को गंभीरता से संज्ञान में डीएम ने लेते हुए विभागाध्यक्षों को कार्रवाई का निर्देश है। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय, सीडीओ हीरा लाल, एसडीएम मंझनपुर विवेक चतुर्वेदी, सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। चायल के समाधान दिवस में एसडीएम अश्वनी कुमार व सिराथू में शिव नारायण सिंह ने शिकायतें सुनी। चायल में 35 व सिराथू में आए 40 शिकायती पत्रों में एक भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। दोनों एसडीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया है।
विज्ञापन



कचहरी में 21 को रहेगा अवकाश
मंझनपुर (ब्यूरो)। जनपद न्यायालय में 21 अक्तूबर को अवकाश रहेगा। मुंशरिम जजशिप कौशांबी ने बताया कि अवकाश जिला न्यायाधीश के आदेश से घोषित किया गया है। इस दिन न्यायालय में पूर्ण अवकाश रहेगा और न्यायिक कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed