{"_id":"693097a0a22abfe68f06a821","slug":"17-months-ago-a-wedding-hall-was-built-for-rs-325-crore-now-the-shehnai-will-play-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133122-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 17 महीने पहले 3.25 करोड़ से बना बरातघर, अब बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 17 महीने पहले 3.25 करोड़ से बना बरातघर, अब बजेगी शहनाई
Thu, 04 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
दारानगर कड़ा धाम नगर पंचायत स्थित मंगलम विवाह घर- संवाद
नगर पंचायत क्षेत्र के दारानगर में बने बरातघर मंगलम में 17 महीने बाद शहनाई गूंजने जा रही है। करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बरातघर में बृहस्पतिवार को पहली शादी होगी।
लगभग दो वर्ष पूर्व यह भवन बनकर तैयार हो गया था और 24 जुलाई 2024 को इसे नगर पंचायत को सुपुर्द किया गया था। अब पहली शादी तय होते ही नगर पंचायत और स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
बरातघर में ये हैं व्यवस्थाएं
विवाह घर में नौ कमरे, किचन, जयमाल हॉल, खुला परिसर और बिजली और पानी की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत की ओर से शुल्क की व्यवस्था की गई है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 21,000, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए 18,000, जबकि बर्थडे पार्टी के लिए 11,000 शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
पहली बुकिंग करने वाले वार्ड नंबर-5 बौद्ध नगर निवासी रामचंद्र बताते हैं कि निजी गेस्ट हाउसों में 70 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च होता है, जबकि नगर पंचायत के विवाह घर में सिर्फ 18,000 में बुकिंग मिल जाना परिवारों को बड़ी राहत दे रहा है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोग यहां शादी-ब्याह करें, इसके लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समारोह के दौरान नगर पंचायत की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।