{"_id":"61fad1502c00ba715d03a5f7","slug":"17-contenders-including-lal-bahadur-bought-pamphlets-from-bjp-kaushambi-news-ald326193495","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से लालबहादुर समेत 17 दावेदारों ने खरीदा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से लालबहादुर समेत 17 दावेदारों ने खरीदा पर्चा
विज्ञापन
election
विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को भी तीनों सीटों से किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वहीं, दूसरे दिन भी 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। पर्चा खरीदने वालों में मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर भी शामिल रहे। इसी के साथ ही नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
जिले की तीनों विधानसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए एक जनवरी से नामांकन शुरू हो गया है। दो दिनों में किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है, सिर्फ नामांकन पत्र ही खरीदें जा रहे हैं। बुधवार को भी विधानसभा वार कलक्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में बने रिटर्निंग ऑफिसरों के समक्ष पहुंचकर 17 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा।
इनमें सिराथू और चायल से छह-छह तथा मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच दावेदार शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य, पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज समेत 34 उम्मीदवार भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
विधानसभा वार बिके नामांकन पत्र
सिराथू विधानसभा-विजय कुमार शुक्ला (सकिपा), शत्रुजीत पाल (रासपा), बनवारी लाल पाल (लोजपा), दीपमाला पटेल (आसपा), वकील मौर्य (निर्दल), राहुल पांडेय (कांग्रेस),
मंझनपुर विधानसभा- लालबहादुर (भाजपा), बाल चंद्र (निर्दल), शैलेंद्र कुमार (लोजपा), राजीव कुमार (निर्दल), धर्मेंद्र कुमार (आसपा)।
चायल विधानसभा-अर्चना गौतम (भायुएशपा), राजीव कुमार (लोजपा), राजेंद्र कुमार सिंह (आसपा), सतीश कुमार (निर्दल), यशवंत सिंह (निर्दल), किरन सिंह (विइंपा)।