फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   थमा प्रचार का शोर,बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

थमा प्रचार का शोर,बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 04 May 2019 06:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
थमा प्रचार का शोर,बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
थमा प्रचार का शोर, बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

नवीन मंडी ओसा में मतदान से जुड़ी तैयारियों में जुटे रहे अफसर
जिले की तीनों विधानसभाओं के 1213 बूथों में कल पड़ेंगे वोट
फोटो नं-6,7
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए छह मई को वोट डाले जाएंगे। शनिवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। रविवार सुबह आठ बजे से 1213 बूथों के लिए नवीन मंडी परिसर ओसा से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसे लेकर शनिवार को प्रशासन पोलिंग पार्टियों की रवानगी से जुड़ी तैयारियाें में दिनभर पसीना बहाता रहा।

कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में जिले की मंझनपुर, सिराथू तथा चायल के अलावा प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा और बाबागंज विधानसभाएं आती हैं। कौशाम्बी जिले की तीनों विधानसभाओं की चुनावी तैयारियां यहां का जिला प्रशासन कर रहा है। जबकि कुंडा और बाबागंज विधानसभा की चुनावी तैयारी प्रतापगढ़ प्रशासन के जिम्मे हैं। संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण के तहत छह मई को वोट डाले जाएंगे। इसके चलते मतदातान से 48 घंटे पहले यानी शनिवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। दूसरी तरफ सोमवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन के अफसर और कर्मचारी दिनभर चुनावी तैयारी में जुटे रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं के 730 मतदान केंद्रों के 1213 बूथों पर मतदान कराया जाना है। एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिक समेत चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस हिसाब से जिले में 4852 कार्मिक लगाए गए हैं। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि इन मतदान कार्मिकों को बूथों तक पहुंचाने के लिए 295 भारी तथा 125 हल्के वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा चुनाव से जुडें अधिकारियों समेत अन्य कार्यों के लिए भी करीब 500 वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को नवीन मंडी ओसा में देखा गया कि एआरटीओ एक-एक वाहन का इंतजाम करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed