फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संदिग्ध दशा में लगी आग से 16 बीघा अरहर की फसल राख

संदिग्ध दशा में लगी आग से 16 बीघा अरहर की फसल राख

Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में लगी आग से 16 बीघा अरहर की फसल राख
आग से 16 बीघा अरहर की फसल राख
विज्ञापन

कनैली (ब्यूरो)। सदर तहसील के महिला गांव में कालिंदी तट पर बसे लटियारा पर में संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे करीब 16 बीघा खेत में खड़ी अरहर की फसल राख हो गई। गांव के रमाकांत, भुल्लन, कामता, श्रीकांत कृष्णानंद, श्याम कुमार, देव मूरत, रामसुंदर, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि उन लोगों ने खेतों में अरहर की फसल बो रखी थी। फसल पककर तैयार हो गई थी। एक-दो दिन में ही कटाई की तैयारी की जा रही थी कि इसी बीच शुक्रवार देर रात को किसी ने खेतों में आग लगा दी। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाते इससे पहले तकरीबन 16 बीघे फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने सूचना एसडीएम सदर को दी। उपजिलाधिकारी ने मौके पर राजस्व निरीक्षक को भेजकर नुकसान का जायजा लेने का निर्देश दिया।
-----
पिपरी पुलिस और सीआरपीएफ का फ्लैग मार्च
फोटो नं-
चायल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पिपरी कोतवाली के प्रमुख कस्बों, बाजारों व कई संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पिपरी पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने चायल कस्बा, मखऊपुर तिराहा, तिल्हापुर मोड़, कसेंदा, भगवतपुर, लोधौर समेत पूरे इलाके में पैदल व गाड़ी से मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी व सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हरिशंकर ने किया। सीओ ने जनता को शांतिपूर्ण चुनाव कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीआरपीएफ बल के साथ कोतवाल राकेश तिवारी, चौकी इंचार्ज चायल धर्मेंद शिवहरे, आदित्य सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत थाना की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

---------
हादसे में युवक घायल, हालत गंभीर
चायल। पिपरी के दुर्गापुर गांव निवासी कुश द्विवेदी (22) पुत्र स्व. वीरेंद्र शंकर द्विवेदी रविवार की सुबह बाइक से तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी डिग्री कॉलेज में परीक्षा दे रही अपनी भाभी को लेने जा रहा था। सरायअकिल के नेवादा में आगे जा रहे ट्रैक्टर से बाइक भिड़ गई। हादसे मेें बाइक सवार युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed