{"_id":"5c880b55bdec2256d21299a5","slug":"161552419669-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स लेन बनने पर समाप्त हो जाएगा अंदावा का वजूद, मुश्किल में वाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स लेन बनने पर समाप्त हो जाएगा अंदावा का वजूद, मुश्किल में वाशिंदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्सलेन बनने पर समाप्त हो जाएगा अंदावा का वजूद
सड़क चौकीकरण कर रही संस्था की तरफ से नहीं दिया गया मुआवाजा
सड़क किनारे पेड़ और बिजली के खंभे उखाड़े जाने से बढ़ी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
टेढ़ीमोड़। अजुहा से कोखराज बाईपास तक प्रस्तावित सिक्सलेन से रास्ते में पड़ने वाली अंदावा बाजार के वजूद पर संकट मंडराने लगा है। सिक्सलेन बनने की वजह से बाजार में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बताया जाता है कि अजुहा कस्बे से कोखराज बाईपास तक सिक्सलेन का निर्माण होना है। इसे लेकर काफी दिनों से कवायद चल रही है। पेड़ और बिजली के पोल उखाड़े जा रहे हैं। इसे लेकर अंदावा के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका भवन भले ही टूटे, लेकिन उसका मुआवजा मिलना चाहिए। मंगलवार को गांव के केदारनाथ केसरवानी, सोनू सोनकर, महेंद्र पटेल, मुन्ना जायसवाल, सत्य नारायण केसरवानी, आदेश केसरवानी, राजाराम केसरवानी, विनोद नाई, दिनेश पटेल आदि का कहना है कि एनएचएआई प्रशासन सड़क के किनारे लगे पेड़ और बिजली के पोल को उखाड़ रहा है। तमाम घरों गिराने का नोटिस मिल चुका है। इसके बाद किसी को यह नहीं मालूम कि मुआवजा कब मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि वह दहशत में हैं। इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अफसरों से की गई है। इसके बाद भी मुआवजे की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
00