फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ग्रामीणों के सामने यमुना में समा गया युवक

ग्रामीणों के सामने यमुना में समा गया युवक

Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के सामने यमुना में समा गया युवक
ग्रामीणों के सामने यमुना में समा गया युवक
विज्ञापन

-महेवाघाट के कटरी घाट पर शनिवार की दोपहर हुई घटना
- सूचना के बावद नहीं पहुंची पुलिस, लोगों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिम शरीरा। स्थानीय पुलिस ने संवेदनहीनता को तार-तार करके रख दिया। एक व्यक्ति यमुना की लहरों में समा और पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही। सूचना के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।
पश्चिम शरीरा कोतवाली के कटरी स्थित यमुना घाट में एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से घूम रहा था। उसकी उम्र 35 साल के करीब रही होगी। स्थानीय लोगों की माने तो युवक देखने में विक्षिप्त लग रहा था। वह किसी से बात भी नहीं करता था। शनिवार को खेत में काम कर रहे लोगों ने युुवक को यमुना की तरफ जाते देखा तो शोर मचाया। इसके बाद भी बेपरवाह युवक यमुना में समा गया। इस बात का हल्ला पूरे इलाके में मचा। मौकै पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी और स्थानीय मल्लाह उसे बचाने के लिए नदीं में कूद पड़े। इसके बाद भी वह निकाला नहीं जा सका। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पर कोई पुलिस कर्मी घाट तक नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे। अब सवाल यह उठता है कि अगर व्यक्ति विक्षिप्त था और उसके साथ कोई नहीं था तो तहरीर देगा कौन? पुलिस की कारगुजारी को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन



ताला तोड़कर सर्राफा की दुकान से चोरी
- गुआरा तैयबपुर में शुक्रवार की रात हुई वारदात
पिंडरा (ब्यूरो)। करारी कोतवाली के गुआरा तैयबपुर स्थित सर्राफ की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब सात हजार का समान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। गुआरा तैयबपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद ने मुख्य चौराहे पर आभूषण की दुकान खोल रखी है। रोज की तरफ शुक्रवार को भी वह दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह दुकान के बगल में रहने वालों ने गंगा प्रसाद को ताला टूटा होने की जानकारी दी तो वह दंग रह गया। मौके पर पहुंचे गंगा प्रसाद ने बताया कि चोर दुकान से चार हजार रुपये कीमत के चांदी के टुकड़े और तीन हजार रुपये कीमत के मोती उठा ले गए है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
फोटो नं-7
पश्चिमशरीरा। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को तीन किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के दहेगरी जमालपुर निवासी रोहित के रूप में की। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि रोहित को बरैसा मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed