फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिले के दस स् थानों पर पाइप लाइन से ईंधन चोरी होने की आशंका

जिले के दस स् थानों पर पाइप लाइन से ईंधन चोरी होने की आशंका

Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले के दस स्
थानों पर पाइप लाइन से ईंधन चोरी होने की आशंका
मंझनपुर। इंडियन ऑयल के स्टेट सुरक्षा प्रमुख एवं रिटायर्ड डीआईजी डॉ बीबी सिंह ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले से गुजरने वाली पेट्रोलियम पाइप लाइनों का निरीक्षण कर करीब छह स्थानों की पहचान की। बाद में एसपी से मिलकर इन स्थानों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


इंडियन आयल की कानपुर-बरौनी पेट्रालियम पाइप लाइन का करीब 60 किमी हिस्सा कौशाम्बी में पड़ता है। पाइप लाइन का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को इंडियन आयल के सुरक्षा प्रमुख (यूपी सेक्टर) डॉ बीबी सिंह तथा वरिष्ठ प्रचालन प्रबंधक एके वर्मा कौशाम्बी आए। सुरक्षा प्रमुख ने यहां के आधा दर्जन ऐसे स्थानों की पहचान की जहां से पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी हो सकती है। इसके साथ ही बड़ा नुकसान हो सकता है। अफसरों ने यह भी देखा कि कुछ स्थानों पर पाइप लाइन के इर्द-गिर्द लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जबकि लाइन के इधर-उधर 40 फिट तक किसी तरह का कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। निरीक्षण के बाद सुरक्षा प्रमुख ने एसपी प्रदीप प्रदीप गुप्ता से मिलकर चिंहित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा। इस पर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को पेट्रोलियम पाइप लाइन की सुरक्षा सख्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed