फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   समस्याओं को लेकर तहसील में गरजे किसान

समस्याओं को लेकर तहसील में गरजे किसान

Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर तहसील में गरजे किसान
समस्याओं को लेकर तहसील पर गरजे किसान
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूरामुफ्ती(कौशाम्बी)।
किसानों की समस्या को लेकर रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने किसानों को समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया है।

ज्ञापन सौंपने से पूर्व किसानों से सभा की। जिसमें उन्होंने विभिन्न मांगों पर चर्चा की। कहा कि किसानों, मजदूरों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाए और नहर में पानी छोड़ा जाए। ब्लाक अध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ छलावा कर रहा है। रबी की बुआई सिर पर और नहरों से पानी की जगह धूल उड़ रही है। निजी नलकूप लगाने वाले किसानों को सामान नहीं दिया जा रहा है। किसान शिकायत लेकर अफसरों के यहां जाता है तो उसकी समस्याएं सुनी नहीं जा रही हैं। चेताया कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगा। संताराम, राम आसरे, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed