{"_id":"59caa8404f1c1b7a548b48ac","slug":"161506453568-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख के बकाए पर 314 उपभोक्ताओं की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख के बकाए पर 314 उपभोक्ताओं की बती गुल
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
314 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल
35 कटियामारों व 24 नलकूप उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर
एक्सईएन के निर्देश पर जिले भर में हुई छापामार कार्रवाई
मंझनपुर।
बिजली विभाग के एसडीओ व जेई की टीम ने मंगलवार को जिले में छापामार कर लाखों के बकाए पर सैकड़ों उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी। इसके अलावा तीन दर्जन कटियामारों पर विद्युत चोरी व 24 नलकूप उपभोक्ताओं के खिलाफ 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ताबड़तोड़ छापामारी की कार्रवाई से जिले में हड़कंप रहा।
राजस्व वसूली को लेकर चेयरमैन विद्युत वितरण निगम द्वारा पिछले सप्ताह जिम्मेदारों की नकेल कसी गई। इस क्रम में एक्सईएन प्रभाकर पांडेय के निर्देश पर महगांव, मनौरी, पुरखास, सरायअकिल, भरवारी, मंझनपुर, सिराथू, अझुवा, सैनी में जेई व एसडीओ की टीम ने सघन छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 16 लाख के बकाए पर 125 घरेलू उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी। इनके अलावा 18 लाख के बकाए पर 75 निजी नलकूप, साढ़े तीन लाख के बकाए पर 25 दुकानों, 12 लाख के बकाए पर 65 मोबाइल टॉवर, ढाई लाख के बकाए पर आठ आटा चक्की, पौने दो लाख के बकाए पर पांच वेल्डिंग मशीन, सवा दो लाख के बकाए पर चार पेट्रोल पंप व चार लाख, पांच हजार के बकाए पर सात बैंकों की बत्ती गुल कर दी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कटिया लगाकार बिजली चोरी करते 35 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया। चेकिंग के दौरान टीम ने 24 नलकूप उपभोक्ताओं को पाया कि बिल अदायगी किए बगैर वह कनेक्शन जोड़कर नलकूप चला रहे हैं। इन आरोपियों के खिलाफ 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों व बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप रहा। एक्सईएन ने बताया कि वसूली का यह अभियान लगातार जिले भर में चलता रहेगा। कस्बे की वसूली होने के बाद अभियान को गांव स्तर पर घरेलू बकाएदारों के विरुद्ध चलाया जाएगा। बहरहाल कुछ भी हो मंगलवार की कार्रवाई से बिजली के उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
इनसेट
कैंप लगाकर वसूले 12 लाख रुपए
बिजली विभाग एक तरफ बकाएदारों के यहां छापामारी कर रहा था तो दूसरी ओर बिल संशोधन कैंप लगाकर बकाए की वसूली की जा रही थी। कैंप में विभाग ने 245 उपभोक्ताओं के बिल संशोधित करते हुए 12 लाख रुपए की वसूली की। इस दौरान एक्सईएन कैंप का औचक निरीक्षण करते रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को हिदायत दी कि जिनका कनेक्शन बकाए पर काटा गया है उनके द्वारा बगैर बिल अदा किए बिजली का उपभोग किया जाता है तो 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
पांच हजार के बकाएदारों के खिलाफ जारी होगी आरसी
एक्सईएन प्रभाकर पांडेय बकाए की वसूली को लेकर संजीदा हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अक्तूबर माह से आरसी जारी करने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे पहले उपभोक्ता बकाए का भुगतान करते हुए आरसी की वसूली चार्ज से बच सकते हैं। आरसी कटने के बाद उपभोक्ताओं को बिल की अदायगी तो करनी ही होगी, वसूली का भी चार्ज देना होगा।