फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पर्व से पहल ही कलाइयों में खिली राखी

पर्व से पहल ही कलाइयों में खिली राखी

Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पर्व से पहल ही कलाइयों में खिली राखी
पर्व से पहले ही कलाइयों में खिली राखी
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया राखी का पर्व
अध्यापकों ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर डाला प्रकाश
मंझनपुर।
भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को जिले भर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर पर्व का एक दो दिन पहले ही आगाज करा दिया। विद्यालयों में अध्यापकों ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं की इसकी जानकारी दी।
रक्षाबंधन का पर्व सात अगस्त दिन सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। अवकाश को देखते हुए शनिवार को जिले भर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। इस क्रम में एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल के तत्वावधान में एनडी स्कूल एण्ड कालेज, किड्जी, केपीएस भरवारी और केपीएस भीटी प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. एएच रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल करारी में रक्षाबंधन पर्व छात्रों ने बनाया। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। इस मौके पर लुबना फात्मा, कनीज सैयदा, फरहा, शमीम रजा और धर्मेंद्र पाडेय मौजूद रहे। डीडीआर पब्लिक इंटर कालेज महेशपुर भरवारी के बच्चों ने धूमधाम से पर्व मनाया। बहन छात्राओं ने छात्र भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रुति उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई और बहन के अटूट रिश्ते का बंधन है। इस मौके पर आकांक्षा मिश्रा, अर्चना मिश्रा, नेहा केसरवानी, खुशबू सिंह, लक्ष्मी डे, वन्दना कुशवाहा, प्रतीक कुमार, रमाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे। भरवारी के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में बच्चों को हैंडमेड राखी का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सीमा सुरक्षा आदि विषयों को छात्र-छात्राओं ने राखी में उकेरा। इसके बाद राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिवाजी हाउस प्रथम, एकलव्य हाउस द्वितीय एवं टैगोर हाउस के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे। अंत में विद्यालय परिसर में स्थित पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रबंधक ज्योति, अभिजीत, विकास अग्रहरि, आयुष सहित समस्त विद्यालय स्टाफ के लोग मौजूद रहे। वीएस इंटर कालेज सयारा कौशाम्बी में भी छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रबंधक अनुज सिंह ने पर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिद्धी सिन्हा, उप प्रधानाचार्य सबिया परवीन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन





बुधवार को जनसमस्याएं सुनेंगे पूर्व सांसद
मंझनपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार प्रत्येक बुधवार को बैठ कर जनसमस्याएं सुनेंगे। शनिवार को वह कुंडा प्रतापगढ़ में बैठ कर समस्याएं सुनेंगे। जानकारी देते हुए पूर्व सांसद ने बताया कि जनसमस्याओं की सुनवाई करने के बाद उनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों से कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed