फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   16 new patients of corona met in kaushambi

कौशाम्बी में फिर मिले 16 संक्रमित, संख्या पहुंची 241

Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
16 new patients of corona met in kaushambi
कोरोना वायरस के संक्रमण ने अब दोआबा में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 241 पहुंच गई है। हालांकि संक्रमितों के स्वस्थ होने का भी सिलसिला तेज है। बुधवार को भी विभिन्न अस्पतालों मकं भर्ती 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नए संक्रमितों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को दो किश्तों में लैब से 203 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 16 लोग संक्रमित मिले हैं। मूरतगंज क्षेत्र का एक हार्ट पेशेंट मुंबई से आया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नौ जून को उसका स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित को जिला चिकित्सालय के एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी क्षेत्र के छह अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। इनमें भरवारी कस्बे के चार लोग शामिल हैं। इनके अलावा पश्चिमशरीरा क्षेत्र के सात व मंझनपुर कस्बे के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्कियों की तलाश शुरू कर दी गई है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 13 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में बने कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 259 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed