फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   16 employees including agriculture protection and sub-divisional extension officer missing

Kaushambi News: कृषि रक्षा व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी समेत 16 कर्मचारी मिले नदारद

Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
16 employees including agriculture protection and sub-divisional extension officer missing
मंझनपुर। सीडीओ ने मंगलवार को बीएसए और उपकृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें उपकृषि रक्षा और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी समेत 16 कर्मचारी नदारद मिले। इसके अलावा कार्यालय परिसर में भी गंदगी रही। इस पर कड़ी नाराजगी जताई। गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी सबसे पहले बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां हर तरफ गंदगी और कूड़ा फैला मिला। वाटर कूलर भी खराब मिला। कनिष्ठ सहायक नीरज कुमार पटेल, परिचारक लालचंद्र सरोज, सत्येंद्र कुमार, सचिन जायसवाल, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक योगेश तिवारी, लेखाकार श्याम बाबू सिंह गैरहाजिर रहे। भ्रमण पंजिका में 19 मई के बाद कुछ दर्ज नहीं था। बीएसए ने इसका अवलोकन भी नहीं किया था।
विज्ञापन


कार्यालय में मुलाकाती रजिस्टर नहीं मिला। उपकृषि निदेशक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक सर्वेश कुमार, सोनू पांडेय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अखिलेश कुमार अनुपस्थित मिले। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुरूचि विश्वकर्मा की कुर्सी भी खाली मिली। उनके कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक बृजेश कुमार रावत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता देवी नदारद थे। सीडीओ की पड़ताल में जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत यादव, उनके कार्यालय की वरिष्ठ सहायक सीमा पांडेय अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक कार्यालय में भी गंदगी का अंबार मिला। सीडीओ ने बताया कि दोनों दफ्तरों में साफ-सफाई और अन्य खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित मिले अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। इनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed