{"_id":"5d0e330d8ebc3e5e724d7be5","slug":"156121164515-kaushambi-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी युवती की अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी युवती की अश्लील फोटो
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली इलाके में रहने वाली एक युवती की फोटो में बदलाव कर पड़ोसी युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अश्लील फोटो पर युवती व उसके परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोखराज इलाके की एक युवती ने बताया कि पड़ोस के एक युवक ने किसी तरह से उसकी एक फोटो हासिल कर ली। इसके बाद उसे एडिट करके अश्लील बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 15 दिन पहले व्हाट्सएप पर युवती तथा उसके घर वालों ने फोटो देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खोजबीन करने पर युवक की करतूत पता चली। इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। उधर फोटो वायरल होने के बाद से युवती काफी परेशान है। लोकलाज के मारे उसने घर से निकलना बंद कर दिया है। परिजनों की मानें तो वह खाना भी नहीं खा रही है। वहीं आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।