फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रयागराज ने मऊ को आठ विकेट से किया पराजित

प्रयागराज ने मऊ को आठ विकेट से किया पराजित

Fri, 21 Jun 2019 07:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज ने मऊ को आठ विकेट से किया पराजित
करारी। स्थानीय कस्बा स्थित रिजवी कॉलेज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को मऊ और महर्षि देव क्रिकेट क्लब प्रयागराज के बीच हुआ। इसमें महर्षि देव क्रिकेट क्लब ने मऊ को आठ विकेट से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मऊ की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर सिर्फ 95 रन की बना सकी। टीम की तरफ से पुनीत सिंह ने सर्वाधिक 26 और दीपक यादव ने 16 रन बनाए। महर्षि देव क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने सबसे अधिक पांच तो विकास ने दो और आकाश ने एक विकेट लिया। 96 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए महर्षि देव क्रिकेट एकेडमी ने 12.5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। टीम के हर्षित ने सर्वाधिक 45, मोहम्मद तालिब ने 35 रनों का योगदान दिया। ऋषभ को मैन ऑद द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट दोनों चुना गया। जबकि आकाश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं प्रियांशु को सबसे बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल धर्मेन्द्र पांडेय ने उपविजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, बीटीसी प्राचार्य संजय गिरी और मोहम्मद मजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed