फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बाद धूलभरी आंधी ने पहुंचाई राहत

तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बाद धूलभरी आंधी ने पहुंचाई राहत

Sun, 16 Jun 2019 09:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बाद धूलभरी आंधी ने पहुंचाई राहत
तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बाद धूलभरी आंधी ने पहुंचाई राहत
विज्ञापन

रविवार की शाम मौसम में हुआ बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दिन में सूरज की तल्ख किरणों के बाद रविवार की शाम दोआबा में धूलभरी आंधी चली। इसके चलते दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोगों ने राहत महसूस की। शाम को लोग अपनी दैनिक समानों की खरीदारी करने के लिए बाजार में निकलते दिखे। गर्मी के कारण सुबह दस बजे के बाद से ही बाजार की रौकन गायब हो जाती है। ग्राहक कम निकलने के कारण कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना होता है। रविवार की दोपहर चार बजे तक भी सूरज की तल्ख किरणें बदन में चुभती रही। पांच बजे तक आसमान में काले बादलों की चादर फैल गई। लगा मानों बरसात होगी। लेकिन कुछ देर बाद ही तेज हवाएं चलने लगी। हवाओं के साथ धूल का गुबार भले ही लोगों की परेशानी का सबब बना लेकिन हवा में नमी होने के कारण मौसम सुहाना बन गया।


तमगा शहर का लेकिन गांव से भी कम मिलती है बिजली
मंझनपुर मुख्यालय के ज्यादातर मोहल्ले में 14 घंटे ही मिल रही आपूर्ति
लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से बढ़ी मुसीबत
मंझनपुर। जिला मुख्यालय मंझनपुर में रहने वालों को भले ही शहरी होने का तमगा मिल गया हो, लेकिन बिजली की समस्या गांव से भी बदतर है। कलक्ट्रेट फीडर को छोड़कर समूचे कस्बे में लोगों को महज 14 घंटे की करीब ही आपूर्ति मिल पाती है। बिजली जो मिलती भी है, उसमें लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या रहती है। जिसके कारण लोगों को गर्मी के इस मौसम में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे को दो उपकेंद्र से सप्लाई दी जाती है। मेन चौराहे से डीएम आवास तक कलक्ट्रेट फीडर से आपूर्ति दी जाती है। इस फीडर से चक नगर प्रथम और कटरा के कुछ हिस्सों में ही आपूर्ति है। बाकी कस्बे की लाइन को तन्ना पावर हाउस से जोड़ा गया है। इसे लेकर मंझनपुर कस्बे में रहने वाले लोगों को दो तरह की आपूर्ति मिलती है। रविवार को तन्ना पावर हाउस की आपूर्ति सुबह नौ बजे काट दी गई। तीन बजे लाइन चालू किया गया लेकिन एक घंटे बाद तेज हवाओं के चलने से फिर से आपूर्ति बाधित कर दी है। अंजहाई बाजार के प्रियांशु केसरवानी, पंकज गामा, हजरतगंज के योगेंद्र सिंह आदि का कहना है कि इन दिनों महज 14 घंटे की करीब ही बिजली मिल रही है। इसके अलावा वोल्टेट काफी लो रहता है। जिसके कारण पंखा सिर्फ रेंगता है। फ्रिज भी काम नहीं करता। सबसे खास बात यह है कि सुबह के समय आपूर्ति कटने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहते हैं। बिजली नहीं होने से मोटर नहीं चल पाती। इसके अलावा दिन और रात के दौरान लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से कई-कई घंटा आपूर्ति बाधित रहती है। मंझनपुर पावर हाउस से जुड़े कलक्ट्रेट फीडर में लोगों को भले ही 18 से 20 घंटे की आपूर्ति मिल पाती है लेकिन यहां पर लो वोल्टेज की समस्या रहती है। ऐसे में कस्बे में रहने वाले लोग बिजली का बिल तो एक समान देते हैं लेकिन आपूर्ति के मामले में कस्बे के अंदर रहने वाले लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed