फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पशु पालकों ने छोड़ा अन्ना तो लगेगा एक हजार का जुर्माना

पशु पालकों ने छोड़ा अन्ना तो लगेगा एक हजार का जुर्माना

Sun, 16 Jun 2019 06:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
पशु पालकों ने छोड़ा अन्ना तो लगेगा एक हजार का जुर्माना
पशु पालकों ने छोड़े जानवर तो लगेगा एक हजार का जुर्माना
विज्ञापन

यमुनापार कर लाए जाने के साथ पशु पालकों द्वारा छोड़े जा रहे गैर दुधारू मवेशियों ने बढ़ाई मुश्किल
फोटो नं-01 कादिराबाद गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते सीवीओ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। किसानों के साथ ही अब प्रशासन के लिए भी अन्ना मवेशी मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। चित्रकूट जनपद से यमुनापार कर लाए जाने वाले अन्ना और पशु पालकों द्वारा गैर दुधारू मवेशियों के छोड़े जाने से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन अब समस्या से निजात पाने के लिए पशु पालकों द्वारा मवेशी छोड़े जाने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगा दिया है।

अन्ना मवेशियों के संरक्षण के लिए जिले के कादिराबाद में स्थाई और 23 अस्थाई गोशालाएं खोली गई हैं। इन आश्रय स्थलों में अधिकतम 27 सौ गोवंश रखने की व्यवस्था है। इसके विपरीत जिले में इन दिनों चित्रकूट जनपद से यमुना पार कर इस तरफ बड़ी संख्या में मवेशी छोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा चारा-पानी के अभाव में जिले के पशु पालक भी अपने गैर दुधारू पशुओं को आवारा छोड़ दे रहे हैं। इसके चलते एकाएक अन्ना मवेशियों की बाढ़ आ गई है। शासन की सख्ती के बाद प्रशासन के सामने इन्हें सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। रविवार को वृहद गोसंरक्षण केंद्र में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। कुछ लोग यहां ट्रक में भरकर 20 मवेशी लेकर पहुंचे। वह मवेशियों को गो संरक्षण केंद्र में रखने की जिद कर रहे थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी पाठक ने बताया कि चार सौ मवेशियों की क्षमता वाले इस केंद्र में फिलहाल दो शेड बने हैं। जहां अधिकतम दो सौ मवेशियों को तेज धूप से बचाने की व्यवस्था है। बाकी दो शेड का निर्माण प्रस्तावित है। इसलिए थोड़ी समस्या है। बहरहाल जद्दोजेहद के बाद सीवीओ ने उन मवेशियों को केंद्र के अंदर रखवाया। सीवीओ ने बताया कि केंद्रों पर पशु पालकों द्वारा छोड़े जाने वाले गैर दुधारू पशुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि किसी पशु पालक द्वारा मवेशी छोड़ा गया तो उसके खिलाफ एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed