{"_id":"5d04f3d88ebc3e0e831ec7d6","slug":"1560605644201-40-kaushambi-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर महिला से 1.40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर महिला से 1.40 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सरायअकिल के गोविंदपुर गांव की एक महिला से जमीन बेचने के नाम पर जालसाज ने करीब 1.40 लाख रुपये ठग लिया। इसके बाद उसे धमकी भी दी। पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
गोविंदपुर गांव की शशि देवी पत्नी बुदुन ने बताया कि पड़ोसी ने अपनी जमीन बेचने के नाम पर करीब महीने भर पहले उससे तकरीबन 1.40 लाख रुपये लिए थे। आधी जमीन का उसने बैनामा भी कर दिया। बाकी जमीन का बैनामा करने के लिए कहने पर अब आनाकानी कर रहा है। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की मानें तो इसे लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत में उसने दो दिन के भीतर बाकी जमीन का बैनामा करने की बात कही थी। इसके बाद फि र वादे से मुकर गया। ऐसे में परेशान महिला ने शनिवार को एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।