फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   निगरानी सिटीजन एप से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

निगरानी सिटीजन एप से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 15 Jun 2019 06:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
निगरानी सिटीजन एप से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत
मंझनपुर। नगरीय क्षेत्र से लेकर देहात तक लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए अब अफसरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन ने बदहाल सड़कों का हाल जानने और उनका निर्माण कार्य कराने के लिए निगरानी सिटीजन एप लांच किया है। इस पर शिकायत दर्ज होने पर 48 घंटे में संबंधित विभाग को मरम्मत या निर्माण कार्य प्रारंभ करना होगा। निर्माण कार्य कराने के बाद विभाग को सड़क की फोटो भी एप पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


यदि आप किसी मार्ग से जा रहे हैं और सड़क पर गड्ढे दिखाई दें तो आपको उसकी शिकायत करने के लिए किसी भी अफसर के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। न ही संबंधित क्षेत्र का नाम बताने की आवश्यकता है। बल्कि मोबाइल से सड़क की फोटो खींचकर निगरानी सिटीजन एप पर अपलोड करनी होगी। आपके द्वारा फोटो भेजने के बाद एप खुद ही पता कर लेगा कि वह कौन सी सड़क है और किस स्थान पर टूटी है। इसके लिए आपको फोटो खींचते समय मोबाइल की लोकेशन ऑन रखनी होगी। इसमें फोटो के पूरे विवरण के साथ ही लोकेशन भी दर्ज हो जाएगी। इसी के माध्यम से संबंधित विभाग इंजीनियरों को जानकारी उपलब्ध करा देगा। जनपद में इस एप को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


आप एंड्रायड मोबाइलधारक हैं तो निगरानी सिटीजन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर पहले नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें अंग्रेजी और हिंदी समेत कई भाषाओं के विकल्प भी हैं। इसके बाद एप खुल जाएगा और उस पर फोटो अपलोड का विकल्प दिखाई देगा। शासन ने यह एप सड़कों की मरम्मत के नाम पर हो रही खानापूर्ति को उजागर करने के लिए लांच किया है। निर्देश दिए हैं कि सड़क की मरम्मत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी को इसी एप पर फोटो अपलोड करनी होगी। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी का कहना है कि निगरानी एप को जिले में लागू किया जा चुका है। इस एप पर मिलने वाली शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। साथ ही एप से विभाग को भी संबंधित सड़क को खोजने में परेशानियाें का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed