फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   झाड़-फूंक करने आए तांत्रिक ने किया दरिंदगी का प्रयास

झाड़-फूंक करने आए तांत्रिक ने किया दरिंदगी का प्रयास

Thu, 13 Jun 2019 09:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
झाड़-फूंक करने आए तांत्रिक ने किया दरिंदगी का प्रयास
झाड़फूंक करने आए तांत्रिक ने किया दरिंदगी का प्रयास
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके की घटना, पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ झाड़फूंक करने घर आए तांत्रिक ने दरिंदगी का प्रयास किया। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई के बजाए पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पश्चिमशरीरा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी भैंस अचानक बीमार हो गई थी। झाड़फूंक करने के लिए 19 अप्रैल को पास के गांव में रहने वाले एक तांत्रिक को घर बुलाया था। पीड़िता की मानें तो तांत्रिक ने परिवार के बाकी सदस्यों को बाहर भेज दिया। इसके बाद अकेला देख दुराचार का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर परिजन मौके की ओर दौड़े तो कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। डांटकर भगा अलग से दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed