फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ठाना, धरती को हरा-भरा है बनाना

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ठाना, धरती को हरा-भरा है बनाना

Sun, 16 Jun 2019 04:05 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ठाना, धरती को हरा-भरा है बनाना
मंझनपुर। हरित कांति को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार की पौध रोपण मुहिम में अमर उजाला का नया अध्याय जुड़ गया है। पौध रोपण मुहिम में सहभागी बन रहे अमर उजाला समूह की अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के साथ जुड़कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चार चांद लगा दिया। दर्जनों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पौध रोपण की न सिर्फ शपथ ली बल्कि उसे छाया और फलदार वृक्ष तैयार करने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बे के प्राथमिक स्कूल चकनगर प्रथम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। सीडीपीओ मंजू सिंह ने कहा कि जिस तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र में नौनिहालों की देखभाल करती है अगर उसी तरह एक पौधे की देखभाल करें तो कौशाम्बी में हरित क्रांति लाने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक खबरों के दम पर देश में पहचान बना चुके अमर उजाला समाचार पत्र की सार्थक पहल नि:संदेह समाज को नई दिशा और दशा देगी। सुपरवाइजर पुष्पा सिंह ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। जिस तरह से पेड़ों की कटान हो रही है वह आने वाले दिनों के लिए भयावह संदेश है।
विज्ञापन


सुपरवाइजर बेला देवी ने कहा कि आने वाले दिनों में पौध रोपण होना है। कार्यकर्ता अपने केंद्रों पर पौधरोपण करें। इससे न सिर्फ पर्यावरण साफ-सुधरा रहेगा वहीं बल्कि नौनिहालों को खेलने के लिए छाया भी मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी आशा देवी, कल्पना श्रीवास्तव, सत्यवती सिंह, सुनीता देवी, रेनू प्रजापति, कमला देवी, प्रेमा देवी, साधना, सुधा आदि ने संकल्प लिया कि वह न सिर्फ पौध रोपण कर उसकी देखभाल करेंगी बल्कि समाज के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed