फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दबंगों ने महिला को पीटा, मासूम को उठाकर पटका

दबंगों ने महिला को पीटा, मासूम को उठाकर पटका

Sun, 09 Jun 2019 07:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को पीटा, मासूम को उठाकर पटका
दबंगों ने महिला को पीटा, मासूम को पटका
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की घटना, रिपोर्ट लिखकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सब्जी लेने बाजार जा रही एक महिला को शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। चीखने-चिल्लाने पर क्रूरता दिखाते हुए उसके मासूम बेटे को उठाकर पटक दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव का गोविंद कुमार मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। झगड़े से बचने की खातिर काफी दिनों से वह गोहमलवापर में रहता है। गोविंद की मानें तो शनिवार को वह मजदूरी करने गया था। शाम को उसकी पत्नी माला चार वर्षीय बेटे के साथ सब्जी लेने बाजार जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। मां को पिटता देख बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा तो हमलावरों ने उसे उठाकर पटक दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायल मां-बेटे को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर बलराम का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed